लौहित्य साहित्य सेतु का दूसरा अंक प्रकाशित
1 min read
पिछले 15 जून, 2021 को लौहित्य साहित्य सेतु के दूसरे अंक का प्रकाशन हुआ। लौहित्य साहित्य सेतु सहयोगी विद्यानों द्वारा पुनरीक्षित अर्धवार्षिक ई-पत्रिका है। पत्रिका में हिन्दी और असमीया भाषा के विविध रचनाओं का प्रकाशन किया जाता है। हिन्दी खंड में मूलतः असम से संबन्धित रचनाएँ होती हैं। असमीया समाज, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विविध पहलुओं का यहाँ प्रकाशन होता है। साथ ही असम से बाहर के समाज को भी समाहित किया जाता है। असमीया खंड में असम के बाहर के साहित्य का प्राधान्य होता है। साथ ही असम से संबन्धित रोचक रचनाएँ शामिल होती हैं। लौहित्य साहित्य सेतु में विविध भाषाओं के साहित्य का हिन्दी और असमीया में अनूदित रचनाएँ प्रकाशित होती है।