Calendar

April 2022
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  
September 15, 2024

रिपुन बरा का कांग्रेस त्याग: बने असम तृणमूल के अध्यक्ष

1 min read

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, असम प्रदेश कांग्रेस के भूतपूर्व अध्यक्ष एवं राज्यसभा के सांसद रिपुन बरा ने कांग्रेस का त्याग किया है। राज्यसभा चुनाव की हार के बाद रिपुन बरा ने कांग्रेस त्याग कर तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया है । तृणमूल कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने असम के तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर उन्हें नियुक्ति दी है। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को इस बात का खुलासा किया है। बता दें कि हाल ही में हुए असम के राज्यसभा चुनाव में संख्या के रहते हुए भी विरोधी के समर्थित उम्मीदवार रिपुन बरा पराजित हुए थे। कुछ नेताओं के वर्ताव और गुटबंदी के चलते क्षुब्ध रिपुन बरा ने कांग्रेस के त्याग करने का निर्णय लिया था। आपने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पदत्याग पत्र भेजने के बाद कोलकाते में पहुँचकर तृणमूल कांग्रेस में शामिल होकर असम का बागडोर संभाला। बता दें कि रिपुन बरा की धर्मपत्नी मणिका बरा भी कांग्रेस से विधायिका रह चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *