Calendar

April 2022
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  
September 8, 2024

हेल्थ टिप्स: गर्मी में खाएं ये चीजें

1 min read

सही है कि पानी सेहत के लिए जरूरी है,पर स्वस्थ बने रहने के लिए पानी ही सबकुछ नहीं है। मौसम के बदलने के साथ-साथ खान-पान के अभ्यास का बदलना जरूरी होता है। गर्मी के दिनों ताजा बने रहने के लिए पानी के साथ कुछ फलों का ग्रहण करना आवश्यक होता है, जिससे शरीर को पर्याप्त पुष्टि मिलती है। इससे शरीर ताजा भी रहता है।

इन फलों में सबसे पहला नाम है फलों का राजा आम। आम में  एंटी ओडिएंट  का तत्व प्रचुर मात्रा में रहता है। यह शरीर को रोगमुक्त करने में मददगार है। आम शरीर का अनावश्यक कोलेस्ट्रॉल को घटाता है। साथ ही यह आँखों के लिए भी लाभकारक है।

तरबूजा पानी,पुष्टि और स्वाद का भंडार होता है। इसमें लगभग 90 प्रतिशत पानी रहता है। यह हृदय रोग के रोकथाम में अच्छा काम करता है। यह एमिनो एसिड ओरगिन के उत्पाद में मददगार होता है।

स्ट्रॉबेरी विटामिन सी और बी, मैंगनीज, फोलेट , पोटेशियम का उत्पाद बढ़ता है। हृदरोग एवं कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखने में यह मददगार है।

अनानास में पर्याप्त मात्रा में मैंगनीज रहता है, जिससे हड्डियाँ मजबूत होती हैं।  इसके विटामिन सी से रोग प्रतोरोध की क्षमता बढ़ती है।

पपीता में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट रहते हैं। पपीता कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण करने में मददगार है।

संतरा एक अति स्वादिष्ट फल है, जो शरीर के लिए अत्यंत उपादेय है। संतरे का रस शरीर को ताजा बनाए रखता है, उसे ताकत देता रहता है। इसके बावजूद भी कोलेस्ट्रॉल को घटना, हृदरोग की कार्यक्षमता की वृद्धि करना, त्वचा के लिए सी विटामिन पहुँचाने काम काम संतरे का रस करता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *